चानन: भलुई हॉल्ट के समीप ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवती की मौत,शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
किऊल-झाझा रेल खंड में भलुई हाल्ट के पास अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवती की मौत हो गई. मंगलवार पूर्वाह्न 7:30 बजे प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार एवं मंगलवार के बीच रात की है. भलुई हॉल्ट के समीप होम सिग्नल के पोल संख्या 401/25 और 401/27 के बीच अप लाइन पर घटना हुई. मृतका की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई गई है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.