रावतसर: बस स्टैंड बुधवालिया के पास से अवैध टोपीदार बंदूक के साथ एक युवक को रावतसर पुलिस ने किया गिरफ्तार
रावतसर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को नोहर रोड बस स्टैंड बुधवालिया के पास अवैध टोपीदार बंदूक सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोनू पुत्र पूर्णाराम नायक निवासी चक 7 डीडब्ल्यूडी रावतसर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।