देहरादून: कारगिल विजय दिवस पर गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग, की बड़ी घोषणा
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।