चित्तौड़गढ़: आवलहेडा में 11000 केवी लाइन का फाल्ट निकलते समय करंट के झटके से ठेका मजदूर की हो गई मौत
बस्सी क्षेत्र में 11000 केवी लाइन की मरमत के दौरान करंट की चपेट में आने से ठेका मजदूर की मौत हो गई। मृतक पत्नी के बीमार होने से 10 दिन पहले ही काम पर लौटा था कि हादसे का शिकार हो गया। ASI रईस हुसैन ने बताया कि किशोरी, अलवर का 30 वर्षीय फौजी राम आवलहेडा मे लाईन का फाल्ट निकालने के दौरान करंट से बुरी तरह से झुलस गया जिसकी अस्पताल ले जाते मौत हो गई।