अमरपुर: भदरिया में युवा क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का भव्य आगाज, अमरपुर ने मुंगेर को हराकर फाइनल में बनाई जगह।
Amarpur, Banka | Jun 26, 2026 भादरिया में युवा क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का भव्य आगाज, अमरपुर ने मुंगेर को हराकर फाइनल में बनाई जगह अमरपुर प्रखंड के भादरिया स्थित शैलेश बाबा ग्राउंड में युवा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ युवा समाजसेवी प्रशांत कुमार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।