दादरी: सेक्टर-64 स्थित निजी कंपनी में करंट लगने से 21 वर्षीय कर्मचारी की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, घटना की जांच में जुटी पुलिस
नोएडा के सेक्टर 64 में स्थित निजी कंपनी में रविवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब करंट लगने से 21 वर्षीय कर्मचारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मूल रूप से 21 वर्षीय दिलीप सिंह के रूप में हुई है।