उचकागांव: पिपराही टोला में छत से ईंट मारकर महिला को किया घायल, मामला दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के परसौनी खास टोला पिपराही में अपने बच्चों के साथ एक मंजिलें छत पर बैठी महिला को पड़ोस की दो मंजिली छत से कुछ महिलाओं ने ईट से हमला कर बुरी तरीके से घायल कर दिया। इस दौरान घटना में छोटे-छोटे बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना 15 मई की शाम की है। मामले में घायल महिला पिंकी देवी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में हुआ।