पचपदरा: बालोतरा के हनुवंत सराय के समीप रेलवे पटरी के पास एक शव मिलने से फैली सनसनी
बालोतरा के हनुवंत सराय के समीप रेलवे पटरी के पास शनिवार सुबह 10 बजे एक शव मिलने से सनसनी फैल गई । आसपास के लोगों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बालोतरा थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर बाबूलाल मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर शव को नाहटा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।