बागपत: कोर्ट रोड बागपत स्थित गली नंबर चार में 28 वर्षीय युवक दीपक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Baghpat, Bagpat | Jun 23, 2026 मंगलवार की सुबह करीब सात बजे बागपत शहर के कोर्ट रोड स्थित गली नंबर चार निवासी मृतक के भाई राहुल के मुताबिक भाई दीपक की शादी चार महीने पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद शुरू हो गया था। आरोप है कि करीब एक माह पहले उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। 22 जून को दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद को लेकर एसपी कार्यालय में समझौता हुआ था।