चौरीचौरा: झंगहा में दहेज हत्या के आरोपित को किया गया गिरफ्तार
दहेज में दो लाख रुपए नगद न मिलने पर पत्नी को आत्महत्या करने के लिए उकसाने पर पति मनीष सिंह को झंगहा पुलिस ने क्षेत्र के अमहिया भट्ठा के पास से मंगलवार को दिन में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना क्षेत्र के झंगहा गांव के पाण्डेय टोला में शुक्रवार को देर रात विवाहिता चांदनी देवी का शव पंखे पर फंदे से लटका मिला था l मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर केस दर्ज करा