बिथान: समस्तीपुर: एसपी के निर्देश पर बिथान में सघन वाहन जांच, दोपहिया-चारपहिया चालकों में हड़कंप
समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बिथान थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान बिथान थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर संचालित किया गया। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों के बीच हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई।