पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, मोदी जी डिप्रेशन में चल रहे हैं अभी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी जी अभी डिप्रेशन में चल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मोदी जी का मतलब बेरोजगारी, महंगाई और पलायन है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि मोदी जी का मतलब अमन चैन नहीं बल्कि समाज को बांटना है।