गुमला: लगभग 4 लाख के गांजा व अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Gumla, Gumla | Apr 9, 2026 जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुमला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में गांजा और अफीम बरामद करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में नशा तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।