रामपुर: शाहबाद मंडी के निकट एक टेम्पू को दूसरे टेम्पू ने साइड मारी, अनियंत्रित होकर टैंकर से टकराया, एक युवक घायल
Rampur, Rampur | Oct 10, 2024 घटना बुद्धवार व गुरुवार की मध्यरात्रि 3 बजे की है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम पसियापुरा निवासी मुकेश टेम्पू ड्राइवर है। टेम्पू में सवारी रेवड़ी छोड़कर शाहबाद जा रहा था। रात 3 बजे शाहबाद मंडी के निकट एक टेम्पू ने मुकेश के टेम्पू को साइड मार दी। मुकेश का टेम्पू अनियंत्रित होकर साइड में खड़े टैंकर से टकरा गया। हादसे में मुकेश घायल हो गया।