रामपुर: मंडी समिति के पास सड़क किनारे खड़े डंपर को दूसरे डंपर ने मारी टक्कर, डंपर के नीचे काम कर रहे मैकेनिक की हुई मौत
Rampur, Rampur | Oct 10, 2024 मंडी समिति के पास एक तेज रफ्तार डंपर चालक ने सड़क किनारे खड़े एक दूसरे डंपर को टक्कर मार दी, जिससे डंपर के नीचे काम कर रहे डंपर मैकेनिक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई घटना बुधवार रात 9:30 बजे की बताई जा रही है घटना के बाद पुलिस ने शव को PM के लिए जिला अस्पताल भेजा है आज दिन में सब का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मृतक के परिजन जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे है।