कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के मंडल वाणिज्य प्रबंधक (डीसीएम) किशोर पटेल ने रविवार को नई दिल्ली–डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस में कोटा से शामगढ़ के बीच विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान 26 यात्री बिना टिकट और 8 यात्री अनुचित टिकट के साथ यात्रा करते पकड़े गए। रेलवे ने सभी 34 यात्रियों से कुल ₹25,545 का जुर्माना वसूल किया। इस अभियान में चल टिकट परीक्षक बहादुर सिंह, देवाशीष चटर्जी, त्रिलोक चंद तथा रेलवे सुरक्षा बल के दिनेश कुमार हाड़ा और मोहन दास ने सक्रिय भूमिका निभाई। रेलवे ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।
Ladpura, Kota | Aug 3, 2026