चूलिया फॉल में हादसा: कोटा के भाजपा नेता के इकलौते बेटे की डूबने से मौत
11वीं कक्षा में पढ़ता था 16 वर्षीय ध्रुवेश, छह दोस्तों के साथ बाइक से घूमने पहुंचा था रावतभाटा
रावतभाटा के चूलिया फॉल में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां नहाने के दौरान पैर फिसलने से कोटा निवासी 16 वर्षीय छात्र ध्रुवेश वैष्णव गहरे पानी में डूब गया। करीब एक घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सिविल डिफेंस की टीम ने उसका शव चट्टानों के बीच से बरामद किया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान ध्रुवेश वैष्णव पुत्र नंदकिशोर वैष्णव के रूप में हुई है। वह 11वीं कक्षा में पढ़ता था। जानकारी के मुताबिक ध्रुवेश रविवार सुबह अपने छह दोस्तों के साथ बाइक से चूलिया फॉल घूमने आया था। नहाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।
Ladpura, Kota | Aug 3, 2026