गोला: प्रतिमा विसर्जन को लेकर गोला पुलिस अलर्ट, हर प्रतिमा के साथ रहेंगे पुलिसकर्मी, डीजे संचालकों को नियमों का पालन करने की दी गई हिदायत
Gola, Gorakhpur | Oct 20, 2026 विजयादशमी पर प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गोला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रत्येक प्रतिमा के साथ पुलिसकर्मी भी विसर्जन स्थल तक जाएंगे।यह जानकारी गोला थाना प्रभारी ने दी।उन्होंने सभी दुर्गा पूजा समितियों और श्रद्धालुओं से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।