देवघर: देवघर के निजी होटल में पेडीकॉन सेमिनार आयोजित, डॉक्टरों ने साझा किए अनुभव
देवघर के निजी होटल सभागार में सोमवार के दोपहर 1:00 बजे पेडिकॉन सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में बाल स्वास्थ्य पोषण एवं संक्रामक बीमारियों के उपचार को लेकर विशेषज्ञ डॉक्टर ने महत्वपूर्ण जानकारी और सुझाव साझा किया। कार्यक्रम के दौरान शिशु रोग विशेषज्ञों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने अनुभव एक दूसरे के साथ साझा किया।