गुन्नौर: गांव बैरपुर महराजी के समीप तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत
जुनावई थाना क्षेत्र के मेरठ बदायूं नेशनल हाईवे पर गांव बैरपुर महराजी के समीप सोमवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में जुनावई थाने क्षेत्र के गांव घौंसली अनुरुद्ध निवासी अनिल कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया । राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।