जायल: जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार ने किया खींवसर क्षेत्र का दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
Jayal, Nagaur | Nov 3, 2024 जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार आज रविवार को खींवसर क्षेत्र के दौरे पर रही। इस दौरान खींवसर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। वहीं खींवसर में आयोजित दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में भी जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार ने शिरकत की। इस दौरान खींवसर पहुंचने पर स्थानीय लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जायल विधायक मंजू बाघमार का स्वागत किया।