सदर: लखनऊ अग्निकांड के बाद एलडीए ने लिया बड़ा एक्शन, 55 प्रतिष्ठान किए सील
Sadar, Lucknow | Jun 25, 2026 लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद प्रशासन ने शहरभर में कार्रवाई तेज कर दी है। दूसरे दिन भी लखनऊ विकास प्राधिकरण ने ताबड़तोड़ अभियान चलाते हुए मानक विपरीत संचालित 55 प्रतिष्ठानों को सील कर दिया, जबकि 78 भवन मालिकों और प्रबंधकों को नोटिस जारी किए गए। कार्रवाई की जद में कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, होटल, नर्सिंग होम, डांस स्टूडियो, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट और व्यावसायिक