जलालाबाद: जलालाबाद में लीडर डिपो की रोडवेज बस पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, चालक घायल; भीड़ ने पकड़े दो आरोपी
शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद में हड़कंप मच गया, जब चार दबंगों ने लीडर डिपो रोडवेज बस के चालक उमाशंकर (निवासी निवादा, जौनपुर) और कंडक्टर परवेज पर चाकू से हमला कर दिया। चालक ने बताया कि बरेली से जलालाबाद आते हुए जाम के कारण चौराहे पर यात्रियों को आगे उतारा, इसी से नाराज चार सवारों ने पीटाई शुरू कर दी।