बनमनखी: बनमनखी में अवैध खनन पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी व दो ट्रैक्टर किए जब्त
बनमनखी प्रखंड अंतर्गत सरसी थाना क्षेत्र के फरियानी बांध के निरीक्षण के दौरान प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम प्रमोद कुमार एवं फ्लड कंट्रोल विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जीयनगंज पंचायत में कुशहा कोशी नदी तट पर अवैध रूप से मिट्टी कटाई करते हुए एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर को जब्त कर सरसी थाना पुलिस को सौंप दिया।