सागर संभाग के नवागत आईजी मिथिलेश शुक्ला आज 12 अप्रैल दोपहर करीब 1:00 बजे छतरपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में निर्मित यूटिलिटी सेंटर का रिबन काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी रही।आईजी शुक्ला ने इस मौके पर पुलिस सुविधाओं को बेहतर बनाने और कर्मियों के हित में ऐसे प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।