नानपारा: ककरहा बोधवा में एसडीएम ने जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया, मिली राहत
नानपारा तहसील प्रशासन ने शीतलहर से राहत पहुंचाने के लिए पहल की है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी और पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने ग्राम ककरहा बोधवा में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने कंबल वितरण कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि एसडीएम नानपारा के राहत कार्य संवेदनशीलता और पारदर्शिता दिखाई है।