नानपारा: कलवारी में एक माह तक चलने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख एवं कोतवाल ने सामूहिक रूप से फीता काटकर किया
बाबागंज आज से एक महीने तक चलने वाले टाइगर क्रिकेट टूर्नामेंट कलवारी का ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी आरके सिंह, कोतवाल रुपईडीहा रमेश सिंह रावत एवं चौकी प्रभारी बाबागंज शिवेश शुक्ला ने फीता काटकर उदघाटन किया और राष्ट्रगान गाया अपने संबोधन में आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को अच्छा प्लेटफार्म मिलता है।