नानपारा: नानपारा एसडीएम के नेतृत्व में समाधान दिवस में 19 शिकायतें मिलीं, चार का हुआ निस्तारण, दिए निर्देश
तहसील नानपारा सभागार में सोमवार को उपजिलाधिकारी मोनालीसा जौहरी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।यह सम्पूर्ण समाधान दिवस शनिवार को होने वाला था, लेकिन अवकाश घोषित होने के कारण इसे आज आयोजित किया गया।