हमीरपुर: सुमेरपुर में 'मेरा आंगन, मेरे बच्चे' कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
विकासखंड के बीआरसी में मेरा आंगन मेरे बच्चे कार्यक्रम उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर सिंह तोमर ने की। शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन व प्रार्थना के साथ हुआ। राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अकबर अली ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत कार्यक्रम के उद्देश्य एवं आंगनबाड़ी को पूर्व प्राथमिक विद्