खानपुर: सारोला कलां कस्बे में शनि भगवान प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत आयोजित किया गया मणिभद्र हवन
सारोला कला कस्बे में शनि भगवान प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत आज मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे के लगभग मणिभद्र हवन का आयोजन किया गया जिसके तहत मिनी अंजनशालाका भी आयोजित की गई । बंधु त्रिपुटी गुरुदेव की निश्रा में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। साध्वी वर्या की निश्रा मैं मणिभद्र हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष सुरेंद्र ओसवाल साहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे ।