चंदौसी: उधार सामान को लेकर विवाद में घर में घुसकर मारपीट का आरोप, बीजेपी के कार्यकर्ता कार्रवाई पर जुटे
संभल के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के दयोरा खास गांव में उधार सामान को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित लालेराम ने गांव के कुछ लोगों पर पहले दुकान पर गाली-गलौज और मारपीट तथा बाद में घर में घुसकर बेटियों से अभद्रता करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने परिवार के तीन सदस्यों को गंभीर रूप से पीटा