मंझनपुर: कौशांबी के जिला अधिकारी ने उद्ययन सभागार मंझनपुर में की अहम बैठक
सोमवार शाम कौशांबी जिला अधिकारी ने मंझनपुर की उद्ययन सभागार में एक अहम बैठक की है। जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति ऑपरेशन कायाकल्प की समीक्षा बैठक की है।डिजिटल उपस्थिति एवं एमडीएम उपस्थिति में अंतर पाए जाने पर जिला अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के वेतन रोके जाने के भी निर्देश दिए हैं।