कोंडागांव: कोंडागांव के शिव मंदिरों में चमत्कार, नंदी महाराज ने पिया दूध, सोशल मीडिया में वीडियो हो रहा वायरल
कोंडागांव के आलबेड़ापारा सहित नगर के विभिन्न शिव मंदिरों में एक अद्भुत घटनाक्रम सामने आया है। 18 अगस्त को कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें नंदी महाराज को दूध पीते हुए साफ देखा जा सकता है।यह घटना आस्थावानों के लिए चमत्कार से कम नहीं है।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रद्धालु नंदी महाराज को दूध चढ़ा रहे हैं और नंदी इसे पी रहा है।