बटियागढ़: मदनटोर में महिला बाल विकास व स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची, बंजारा बस्ती के लोगों को दी पोषण की जानकारियां
दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर और जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देश पर महिला बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग की टीम आज दोपहर करीब 1 बजे मदनटोर पँहुचे, यंहा बंजारा बस्ती के लोगो को पोषण व स्वास्थ्य सम्बंधित आवश्यक जानकारियां दी,पोषण माह के अन्तर्गत किशोर और किशोरियों को आयरन की टैबलेट दी, साफ़-सफ़ाई की महत्ता को समझाते हुए अगले सप्ताह में स्वास्थ्य केंप की बात की