बटियागढ़: बटियागढ़ में पेट्रोल पंप के पास सरिए से भरा ट्रक पलटा, खलासी घायल
बटियागढ़ नगर के पेट्रोल पम्प के पास मंगलवार दोपहर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया,हादसे में ट्रक चालक बाल बाल बचा वन्ही खलासी घायल हुआ जिसे डायल 100 की मदद से इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया,बतायां जा रहा ट्रक क्रमांक mp20 HB 8884 सरिया लेकर छतरपुर की तरफ जा रहा था जो पेट्रोल पम्प के पास स्टेयरिंग फेल हो जाने से अनियंत्रित होकर पलट गया