बटियागढ़: दहा गांव में महिला को सांप ने काटा, सिविल अस्पताल हटा से जिला अस्पताल किया गया रेफर
बटियागढ़ ब्लाक के दहा गांव में बुधवार रात एक महिला को सांप ने काट लिया,पीड़ित विनीता आदिवासी को परिजन इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा लेकर पँहुचे यंहा गुरुवार सुबह प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालात में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया,घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की है, गुरुवार सुबह मीडिया को मामले की जानकारी मिली।