रानीगंज: बगुलाहा पंचायत में लाभुकों की सूची की पुनः समीक्षा, मुखिया ने कहा- कोई गरीब परिवार योजना से नहीं छूटेगा
रानीगंज प्रखंड की बगुलाहा पंचायत में विगत दिनों आयोजित आमसभा में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों की सूची से नाम छंटने के बाद अब पंचायत स्तर पर इसकी पुनः समीक्षा की जा रही है। पंचायत के मुखिया प्रिंस विक्टर ने बताया कि गरीब और पात्र परिवारों को योजना के लाभ से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।