झालरापाटन: झालावाड़ में पांचवीं चाकूबाजी की वारदात, चचलाव गांव में चचेरे भाई ने युवक पर चाकू से किए तीन वार
झालावाड़ जिले में पिछले तीन सप्ताह में चाकूबाजी की पांचवीं घटना सामने आई है। इस बार चचलाव गांव में खेत के रास्ते में पाइप डालने के विवाद को लेकर एक युवक पर उसके चचेरे भाई ने चाकू से हमला कर दिया। घायल बालमुकुंद को गुरुवार सुबह 10 बजे एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बालमुकुंद का चचेरे भाई दिनेश से खेत में पाइप डालने को लेकर पुराना विवाद चल रहा था।