झालरापाटन: महाप्रभु वल्लभाचार्य जयंती पर भव्य प्रभात फेरी निकली, द्वारिकाधीश मंदिर से शुरू हुई यात्रा, श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा
झालरापाटन में द्वारिकाधीश पुष्टि भक्ति सत्संग समिति ने अखंड भूमंडल आचार्य जगतगुरु महाप्रभु वल्लभाचार्य का 548वां प्राकृटय उत्सव मनाया। इस अवसर पर गुरुवार सुबह 6 बजे द्वारिकाधीश मंदिर से विशेष प्रभात फेरी निकाली गई। इस यात्रा में भजन कीर्तन मंडली के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पुरुषों ने सफेद वस्त्र पहने और गले में केसरिया रंग की पट्टी धारण की।