झालरापाटन: बंजारी गांव में खेत पर कीटनाशक छिड़कने के दौरान बेहोश हुआ युवक, उपचार के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम
झालरापाटन के बंजारी गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। खेत पर कीटनाशक छिड़काव करने गए एक युवक की मौत हो गई। लोकेश कुमार 20 अप्रैल को अपने खेत पर कीटनाशक छिड़कने गया था।वह घर नहीं लौटा, तो परिजन उसकी तलाश में खेत पहुंचे। वहां लोकेश बेहोश पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन बुधवार रात उसकी मौत हो गई।