उज्जैन शहर: चकोर पार्क मे निगम द्वारा ₹12 लाख की लागत से निर्मित योग एवं ध्यान डोम का प्रभारी मंत्री ने किया लोकार्पण
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उज्जैन के वार्ड क्रमांक 41 स्थित चकोर पार्क में नगर निगम द्वारा निर्मित योग एवं ध्यान डोम का प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने लोकार्पण किया। लगभग 12 लाख रुपये की लागत से बने इस डोम का उद्देश्य नागरिकों को वर्षभर योग, ध्यान और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, नगर निगम अ