हुसैनाबाद: हुसैनाबाद में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद
हुसैनाबाद पुलिस ने बाइक चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के पिपरा बगाही निवासी बिदु कुमार (20) और अभिषेक कुमार सिंह (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। शुक्रवार को थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस के...