भीलवाड़ा: हरी शेवा धाम में 1111 निःशुल्क परिंडा वितरण अभियान का आगाज, भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए जीवनदान की अनूठी पहल
*भीलवाड़ा।* "सुख चाहो तो सेवा करो, सुख चाहो तो सुमिरन करो" के पावन संदेश को चरितार्थ करते हुए, स्थानीय हरी शेवा धाम में भीषण गर्मी के इस दौर में बेजुबान पक्षियों को राहत देने के लिए एक बेहद सराहनीय और मानवीय पहल की गई। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सानिध्य में 'एक मुट्ठी अन्न, एक लोटा जल' अभियान की भव्य शुरुआत हुई,