खुरई: जरुआखेड़ा के जंगल में मिले युवक के शव की पहचान हुई, मृतक खुरई के सरखड़ी के निरंजन सिंह
Khurai, Sagar | Nov 30, 2025 25 नव को जरुआखेड़ा के जंगल में मिले युवक के शव की पहचान खुरई के देहात थाना के सरखड़ी गांव निवासी निरंजन सिंह के रुप में हो गई है,शव के पोस्टमार्टम के बाद दफनाने के पहले ही उसके परिजन शव लेने रविवार दोपहर 2 बजे पहुंच गए, पुलिस को कुछ फुटेज दिखाते हुए हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है, गांव के चार युवक फुटेज में शराब पिलाते देखें गए हत्या के बाद शव फेका.