मुरैना नगर: मुरैना: कलेक्टर की सख्ती से शांतिपूर्ण बोर्ड परीक्षा, 1124 छात्र अनुपस्थित, 2 नकलची पकड़े गए
मुरैना में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ की सख्ती के बीच आज सोमवार क़ो बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। हायर सेकेंडरी में 759 में से 36 और हाईस्कूल में 29,323 में से 1,088 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। खजूरी रोड अंबाह के एक केंद्र पर 2 नकल प्रकरण दर्ज किए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं होगा।