रफीगंज: कासमा रोड़ में 'मेरा युवा भारत' के तत्वावधान में मनाया गया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस
रफीगंज शहर के कासमा रोड़ स्थित आरबीआर प्लस टू उच्च विद्यालय में सोमवार को सुबह मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, औरंगाबाद के तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी के निर्देश पर स्वामी विवेकानंद युवा क्लब खंडवा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत निबंध प्रतियोगिता से