बहराइच: मेडिकल कॉलेज में सी-आर्म मशीन का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने किया
मेडिकल कॉलेज बहराइच में अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. संजय खत्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा, यह मशीन आधुनिक चिकित्सा तकनीकों में एक बड़ा कदम है। इसके माध्यम से रीढ़ की हड्डी की सर्जरी और अन्य जटिल प्रक्रियाओं को आसानी से अंजाम दिया जा सकेगा। साथ ही, न्यूनतम इनवेसिव सर्जिकल तकनीक के जरिए मरीजों को तेजी से स्वस्थ होंगे।