बहराइच: निबिया गौडी गांव के पास हाइवे पर 2 ट्रकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, एक ट्रक चालक की हुई मौत
जनपद के नानपारा लखीमपुर मार्ग पर मोतीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दो ट्रकों की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में संभल निवासी एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा ट्रक चालक घायल हो गया। हादसा कोहरे के चलते होना बताया जा रहा है। बुधवार को परिजनों ने जानकारी देते बताया कि दो ट्रकों की टक्कर हुई थी। जिसमें अरविंद की मौत हो गई है। जाच जारी है।