बहराइच: अखिलापुर में खौलते भगौने में गिरकर बालक झुलस गया, इलाज जारी
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अखिलापुर के रहने वाला बालक खेलते समय खौलते भगौने में गिरकर वह झुलस गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही हालत स्थिर बनी हुई है। मंगलवार को परिजनों ने बताया कि खौलते भगौने में गिर कर झुलस गया था। इलाज जारी है।