बहराइच: नोएडा में हुई किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में किसान नेताओं ने कोतवाली देहात परिसर में किया धरना प्रदर्शन
नोएडा में किसानों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को पुलिस ने रोकते हुए कई किसानों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके विरोध में भाकियू टिकैत गुट की ओर से कोतवाली देहात परिसर में धरना किया गया है। नोएडा में किसान अपनी मांगों को लेकर 2 दिन से धरना दे रहे हैं। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए पुलिस हर उपाय कर रही है। गिरफ्तार किसानों की रिहाई की मांग कर रहे है।